फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर ने तीन मैच जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
टीम के साथ ​​खिलाड़ी। स्रोत क्लब। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीलीभीत। नैनीताल में हो रही 100वीं अखिल भारतीय टेंडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी पीलीभीत एसोसिएशन से संबद्ध डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम ने तीन मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

क्लब के संस्थापक एवं एसोसिएशन के संरक्षक महेश आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले में खेलते हुए डायमंड हॉकी क्लब ने दमदार शुरुआत की और अपना पहला मैच चांदपुर के खिलाफ जीता। इसके बाद टीम ने अपने विजयी अभियान को आगे बढ़ाते हुए दूसरे कड़े मुकाबले में रानीखेत उत्तराखंड को 1-0 से शिकस्त दी। वहीं, तीसरे मैच में भी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बहराइच को 2-1 से हराकर अगले पायदान में अपना स्थान पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है।
खिलाड़ियों की इस शानदार और लगातार जीत पर हॉकी पीलीभीत एसोसिएशन के संरक्षकों और पदाधिकारियों में भारी हर्ष है। एसोसिएशन के संरक्षक अनिल महेंद्रु, डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री व सुरेश कौशल, अध्यक्ष प्रदीप खींची, सचिव जयप्रकाश बघेल, संयोजक दीपक सरकार सहित राजीव मिश्रा, दिनेश आजाद, सतीश सक्सेना और घासीराम गुड्डू सक्सेना आदि ने पूरी टीम और खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के अगले चरण के मैचों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें