फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 20 Feb 2015 12:15 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जल प्रवाहित शौचालय अनुदान पर बनवाने, गांव-गांव कैंप लगाकर मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराने आदि मांगों को लेकर गुरुवार को नगर में जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया।
विज्ञापन


भाकपा के जिला सचिव चिरौंजी लाल यादव के नेतृत्व में नगर कार्यालय से जुलूस निकला। जुलूस एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक धरना में बदल गया। धरना स्थल पर हुई सभा में चिरौंजी लाल ने कहा कि मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सभा में हरप्रसाद दिनकर, मोहम्मद शाह, राधेश्याम आदि ने विचार रखे। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में सात सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में सभी मजदूरों के सरकारी अनुदान पर जल प्रवाहित शौचालय बनवाने, इंदिरा आवास बनवाने, श्रम विभाग की ओर से गांव-गांव कैंप लगवाकर मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराने, 55 साल के खेत मजदूरों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने आदि मांगें शामिल रहीं। प्रदर्शन में रामभजन, टेकचंद, पीतांबर दास, मंगली प्रसाद, रामलली, सुदामा देवी, देवकी देवी आदि थे।
विज्ञापन

टांडा छत्रपति शाखा की ओर से दिया ज्ञापन
खेत मजदूर यूनियन की टांडा छत्रपति शाखा की ओर से एसडीएम कार्यालय में दो सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों से फावड़ा, साइकिल आदि के नाम पर की गई वसूली पर कार्रवाई करने और मजदूरोें की बकाया छह लाख रुपये मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में मान सिंह, रामभजन, मनोहर लाल, विजयपाल, संतराम, कंधई लाल, वीरपाल शर्मा, ओम प्रकाश, ध्यान सिंह, श्रीकृष्ण आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें