राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी संघ 20 फरवरी को दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना देगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं 19 फरवरी को रवाना होंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कार्यकत्री व सहायिकाएं लंबे समय राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग कर रही हैं। इस क्रम में पिछले दिनों प्रांतीय आह्वान पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। अध्यक्ष गुलशन जहां ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जिले से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं 19 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली रवाना होंगी। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से इसमें चलने की अपील की है।