फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : खरीदारों के स्वागत में सजने लगा बाजार

विज्ञापन
पीलीभीत के जेपी मार्ग पर एक दुकान पर धनतेरस के लिए दुकान पर बर्तन सजाते कर्मी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। धनतेरस के लिए बाजार सजने लगा है। व्यापारी बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार पिछला साल के मुकाबले अधिक बिक्री होगी।
विज्ञापन

शहर में ड्रमंडगंज चौराहा से बरेली दरवाजे की ओर जाने वाली मार्ग पर बर्तन बाजार है। इसके अलावा स्टेशन मार्ग बाजार में क्रॉकरी के बड़े शोरूम हैं। धनतेरस पर यहां अस्थायी दुकानें भी सजाई जाती हैं।
बर्तन और क्रॉकरी कारोबारियों ने धनतेरस को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रेंज के बर्तन और क्रॉकरी के आइटम मंगवाए हैं। थाली, लोटा, गिलास, चम्मच का सेट लोगों के बजट के अनुसार मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार क्रॉकरी वालों ने भी दुकानों को सजाया है। यहां 500 से लेकर 5000 रुपये तक के डिनर सेट मौजूद हैं। इसके अलावा सराफा, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स और अन्य साज-सज्जा की दुकानें भी सजाई जा रहीं हैं।

पीलीभीत के जेपी मार्ग पर एक दुकान पर धनतेरस के लिए दुकान पर बर्तन सजाते कर्मी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें