फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भक्तोंं ने की मां कालरात्रि की आराधना, मंदिरों में हवन-पूजन और गूंजे जयकारे

Tue, 30 Sep 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को भक्तों ने माता के कालरात्रि स्वरूप की आराधना की। शहर और ग्रामीण इलाके के माता मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगीं। धार्मिक अनुुष्ठान, हवन-पूजन हुए। पूरे दिन जयकारे गूंजते रहे। भक्तों को कन्याओं को फल-मिष्ठान और दक्षिणा दी। मंगलवार को माता के आठवें स्वरूप की आराधना की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने फूल, फल, धूप-दीप जलाकर माता की आराधना की। मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। पूजा के दौरान आरती, मंत्र-जप और कीर्तन की धुन मंदिरों में गूंज उठी। कुछ मंदिरों में विशेष प्रवचन और भजन-संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया।

हवन-पूजन और कन्याओंं को कराएंगे भोजन
मंगलवार को अष्टमी है। भक्त माता के आठवें स्वरूप की पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही घरों और मंदिरों पर हवन भी होगा। अधिकांश श्रद्धालु अष्टमी को ही कन्याओं को भोजन भी कराते हैं।
विज्ञापन

राधा माधव संकीर्तन मंडल ने किया मां दुर्गा का संकीर्तन
राधा माधव संकीर्तन मंडल पीलीभीत की ओर से रेलवे कॉलोनी स्थित परमानंद प्रजापति के निवास पर मां दुर्गा की आराधना की। मंडल के संकीर्तन कार अजय पांडे ने सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ संकीर्तन प्रारंभ किया। इसके बाद माता रानी के सुंदर भजन सुनाए। भवानी मां आई मेरे द्वार, मीठी-मीठी ताली ओ मैया शेरावाली, चलो बुलावा आया है आदि भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में दीपक गोयल, राजीव अग्रवाल, शिवम कश्यप, परमानंद प्रजापति, शिवम अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, अनिरुद्ध शर्मा, शिवम सैनी, ओम वर्मा, श्याम वर्मा, मनोज अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें