फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रायश्चित करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति संभव : आचार्य नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर । मोहल्ला गौहरपुर की मिशन फील्ड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मेंं रविवार को वाराणसी से आए कथा व्यास आचार्य नरेश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य से जीवन में जाने-अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते हैं। अनजाने में हुए पापों के लिए ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही मुक्ति पाने का एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान के 24 अवतारों की कथा के साथ ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार कथा रोचक ढंग से सुनाई। इससे पूर्व पंडित कौस्तुभ शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चार के साथ व्यास पीठ का पूजन कराया। कथा श्रवण में मुख्य यजमान संजीव सक्सेना, मीरा सक्सेना, अखिलेश, सोनिया श्रीवास्तव, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें