पीलीभीत। श्री बाला जी संकीर्तन दरबार की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर में खाटू संकीर्तन और बालाजी का दरबार सजाया गया। यहां बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
शहर के चौक बाजार स्थित श्री खाटू श्याम देव मंदिर में शनिवार की शाम बाबा श्याम और श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। दरबार का आयोजन श्री बालाजी संकीर्तन दरबार से जुड़े श्रद्धालुओं के सहयोग से हुआ। सबसे पहले श्री बालाजी दरबार के महंत सेवक विशाल की ओर से पूजा अर्चना कर दरबार की शुरुआत की।
इसके बाद बाबा के भजनों का गुणगान किया। महंत विशाल के भजनों पर भक्तगण झूम उठे। इस मौके पर रवि रत्नाकर, मुकेश प्रजापति, चिराग सैनी, हर्ष तिवारी, अंशु, अनिकेत, अर्जुन आदि मौजूद रहे। संवाद