फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव चंदोई में राधारानी के छठी महोत्सव पर झूमे भक्त

विज्ञापन
राधारानी की छठी महोत्सव में मौजूद भक्तगण। स्रोत आयोजक - फोटो : mathura
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव चंदोई में शुक्रवार को प्रदीप अग्रवाल के प्रतिष्ठान में श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से राधारानी की छठी का महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

मंडल के वरिष्ठ संकीर्तनकार अजय पांडे ने गजानन की स्तुति गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में पारंपरिक वेशभूषा पहने पुरुष व महिलाओं ने राधारानी का दूध, दही, घी, शहद, बूरा व मेवा से पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद आरती की गई।
विज्ञापन

मंगल बधाई गायन में मंडल के कमल यादव, शिवांश सक्सेना, ओम वर्मा आदि ने भजन गाए। मंडल के मंत्री अतुल अग्रवाल ने बताया कि 14 से 20 सितंबर तक श्रीराधारमण मंदिर में श्रीरामकथा होगी। कार्यक्रम में विश्वनाथ चंद्र, प्रमोद पंत, नीरज रस्तोगी, दीपक आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें