फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा नदी में अधेड़ डूबा

Fri, 07 Aug 2015 11:28 PM IST
Brkedha
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं के साथ देवहा नदी पार कर रहा गांव रायपुर निवासी जयमल प्रसाद राठौर गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।  
विज्ञापन

ग्राम रायपुर निवासी जयमल प्रसाद राठौर गांव के ही नेतराम आदि के साथ शुक्रवार को पशुओं को लेकर चराने के लिए घर से निकले थे। गांव के समीप बह रही देवहा नदी को पशुओं के साथ पार करते समय जयमल प्रसाद के हाथ से भैंस की पूछ छूट गई। जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। साथी नेतराम आदि ने उसके नदी में डूब जाने की जब सूचना जयमल प्रसाद के घर वालों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसकी खोजबीन की, लेकिन जयमल प्रसाद राठौर का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें