फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार भारती के देवेंद्र अध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री बने

Wed, 15 Jul 2015 11:49 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य संस्था संस्कार भारती की नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. देवेंद्र गोस्वामी को नगर अध्यक्ष व प्रदीप अग्रवाल अंकुर को महामंत्री चुना गया। शहर के बेबी आदर्श स्कूल में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य देवेंद्र देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. प्रणव शास्त्री ने विभिन्न पदों के लिए नामों का प्रस्ताव मांगा। इसके बाद सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार डॉ. देवेंद्र गोस्वामी को अध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल अंकुर महामंत्री चुना गया। इसके अलावा रमेश चंद्र त्रिवेदी पुष्प, एमएल शर्मा, अविनाश चंद्र मिश्र व योगेश कटियार को वरिष्ठ संरक्षक, डॉ. देशबंधू मिश्र, रमाकांत शर्मा, भगवान सिंह व डॉ. शैलेंद्र गंगवार को संरक्षक, डीके स्वामी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश चंद्र गुप्ता व विजय जायसवाल उपाध्यक्ष, सचिन जायसवाल मंत्री, शारमेंद्र मिश्र संगठन मंत्री, राजीव वर्मा कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश शर्मा आय व्यय निरीक्षक, दीपक सक्सेना मीडिया प्रभारी, डॉ. जयदेव शर्मा, प्रेम सागर शर्मा, आरती गुप्ता प्रचार प्रमुख बनाए गए।

इसके अलावा तेज नरायन गंगवार, जीएस मोहन व तुषार अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया साथ ही राखी अग्रवाल को भू अलंकरण, डॉ. रेनू सक्सेना को साहित्य, योगेंद्र गोस्वामी को नाट्य, लक्ष्मी देवी शर्मा को संगीत, सुनील दीक्षित को चित्रकला और ब्रजेंद्र सरीन को रूपक विधा का संयोजक बनाया गया। साहित्य आयोजन समिति में रमेश चंद्र शर्मा व सांस्कृतिक आयोजन समिति में अशोक बाजपेई को रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें