फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेंगे पांच कृषि यंत्र बैंक

Wed, 15 Jul 2015 11:46 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए शासन ने कृषि यंत्र बैंक योजना शुरू की है। इसके तहत जिले के पांच किसानों का चयन किया गया है। विभाग से अनुदान पर प्राप्त इन कृषि यंत्रों को किसान जरूरत के समय किराए पर ले सकेंगे।
विज्ञापन


आधुनिक यंत्रों के बिना उन्नत कृषि की कल्पना मुश्किल है लेकिन महंगे होने के कारण हर किसान के लिए इन यंत्रों को खरीदना संभव नहीं है। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कृषि यंत्रीकरण के नाम से सब मिशन शुरू किया है।

इसके तहत ब्लाक/तहसील/जिला स्तर पर किसानों का चयन कर उन्हें अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें कृषि यंत्र बैंक नाम दिया गया है। कृषि यंत्र बैंक से क्षेत्र के किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार यंत्रों को किराए पर प्राप्त कर सकेेंगे। इससे क्षेत्र के किसानों को यंत्र की खरीद पर होने वाला खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पांच किसानों का हुआ चयन
शासन से जिले में पांच कृषि यंत्र बैंक खोलने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए कृषि विभाग ने किसानों से आवेदन मांगे थे। कृषि विभाग को 61 किसानों के आवेदन प्राप्त हुए। इसमें डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर लॉटरी निकालकर पांच किसानों को चुना गया।
विभाग देगा चार लाख अनुदान
कृषि यंत्र बैंक की कुल योजना 10 लाख रुपये की है। इसमें दो लाख रुपये संबंधित किसान को मार्जिन मनी के रूप में लगानी होगी और चार लाख रुपये बैंक से ऋण लेना पड़ेगा। शेष चार लाख रुपये कृषि विभाग से अनुदान के रूप में दिया जाएगा।
यह खरीदे जाएंगे यंत्र
ट्रैक्टर, रोटावेटर, जीरो ट्रिल, पावर टिलर, डिस्क बंड फार्मर, पावर स्प्रेयर, ड्रम सीडर, मल्टीक्राप थ्रेशर, सिंचाई पाइप, पंपिंग सेट, बैट्री स्प्रेयर, नैफसैंक स्प्रेयर।
मंडल में खुलेंगे 17 कृषियंत्र बैंक
कृषि यंत्र बैंक के लिए बरेली मंडल को 17 का लक्ष्य दिया गया है। इसमें बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं जनपद को क्रमश: 4-4 और पीलीभीत जनपद को पांच का लक्ष्य मिला है।
इन किसानों का हुआ चयन
1. खेमकरनलाल, हुसैननगर अमरिया
2. इकबाल, कबीरगंज, पूरनपुर
3. बलराज सिंह, जमुनिया जगतपुर, पूरनपुर
4. सुरेंद्र कौर, भिंडारा, अमरिया
5. शांतिस्वरूप, कल्यानपुरनौगवां, मरौरी
000
कृषि यंत्र बैंक काफी अच्छी योजना है। क्षेत्र के किसान आसानी से किराए पर आधुनिक कृषि यंत्र प्राप्त कर सकेंगे। जिले में पांच किसानों का चयन कर लिया गया है जल्द ही यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-एके सिंह, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें