फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कागजों पर जगमग विकास, अंधेरे में डूबे रहते शहर के प्रमुख मार्ग

विज्ञापन
पीलीभीत के छतरी चौराहे पर लगी छतरियों की बंद लाइटे।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रमुख मार्गों और मोहल्लोंं की सड़कों पर शाम होते ही छा जाने वाला अंधेरा नगरपालिका के शहर में समुचित विकास के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। टनकपुर, नौगवां से ईदगाह मार्ग, रेलवे क्राॅसिंग से बस अड्डे जाने वाली सड़क और कई मोहल्लों में प्रकाश की व्यवस्था सिर्फ कागजों पर ही चकाचक है। शहर की पहचान छतरी चौराहे की छतरियों की लाइट भी गुल हो चुकी है।
विज्ञापन


रविवार की रात नौ बजे नौगवां चौराहे से ईदगाह की ओर बढ़ने पर कुछ दूरी तक तो खंभों पर बल्ब जलते दिखे, लेकिन लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस से आगे घुप्प अंधेरा छाया था। रास्ते में कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी थी।
ईदगाह क्राॅसिंग पर हाईमास्ट जरूर जल रही थी, लेकिन क्राॅसिंग से बस अड्डे की ओर बढ़ने पर प्रकाश व्यवस्था कार्यालयों और प्रमुख स्थानों पर लगी लाइटों के भरोसे ही दिखी। पालिका की स्ट्रीट लाइट यहां नजर नहीं आई। बस अड्डे तक कई स्थानों पर अंधेरा छाया था।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से मिल के सामने से होकर गोहनिया चुंगी जाने वाले रास्ते पर भी कई स्थानों पर अंधेरा था, जबकि इस मार्ग पर गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की कतार गुजरती है।


गलियों में भी अंधेरे में डूबा दिखा पालिका का विकास

एकता सरोवर के पास वाली सड़क से कृष्ण विहार काॅलोनी की ओर बढ़ने पर भी अंधेरे ने स्वागत किया। इसके अलावा कृष्ण विहार कॉलोनी के रास्ते पर भी अंधेरा छाया था। रात 10 बजे के बाद दुकानों के बंद हो जाने पर मुख्य बाजार में भी कई स्थानों पर अंधेरा था। स्टेडियम मार्ग, सुनगढ़ी थाने से छतरी चौराहा मार्ग पर भी कुछ स्थानों पर अंधेरा था।

अंडरपास का अंधेरा दूर

नौगवां चौराहे से मंडी समिति जाने वाले अंडरपास में प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यहां पर आठ स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं हैं। पूर्व में भी लाइट लगवाईं थी। अन्य कई स्थानों पर भी प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

नगर पालिका के पास लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। प्रकाश प्रभारी को बोला गया है बस अड्डे से जेपी मार्ग होकर अन्य सभी जगह लाइट लगवाई जाएं। इसी तरह नकटादाना से लेकर आगे भी प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है। शहर में जिन स्थानों पर भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, वहां स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रहीं हैं।
- आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष

पीलीभीत के छतरी चौराहे पर लगी छतरियों की बंद लाइटे।संवाद

पीलीभीत के छतरी चौराहे पर लगी छतरियों की बंद लाइटे।संवाद

पीलीभीत के छतरी चौराहे पर लगी छतरियों की बंद लाइटे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें