फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विकास-सुरक्षा होंगे भाजपा के प्रमुख चुनावी मुद्दे

विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीलीभीत। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा की जिला संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि और जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने किया। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा योगियों की पार्टी है, भोगियों की नहीं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रविरोधी ताकतें अराजकता फैलाकर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं। समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे पर तंज कसते हुए धर्मपाल सिंह ने उसकी अलग व्याख्या की। वहीं, चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को समाजवादी पार्टी की बी टीम बताया। उन्होंने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख मुद्दे विकास और सुरक्षा होंगे।
जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने ‘’राधे-राधे, कमल खिला दे’’ का नारा बुलंद करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 44 सदस्यीय जिला संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में जिले के 44 पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, गुरुभाग सिंह, अनुराग अग्निहोत्री, विकास श्रीवास्तव, लेखराज भारती, मान सिंह राठौर, रेखा सिंह परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें