फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना एप्रन के मिले चिकित्सक, ओपीडी रजिस्टर गायब दिखने पर प्राचार्य ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों से पूछताछ करते प्राचार्य। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने शुक्रवार को अचानक से प्राचार्य सीएमएस सहित अन्य सहयोगी कर्मचारियों के साथ आ पहुंचे, जहां उन्होंने पहले जिला अस्पताल के पुराने भवन का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद अस्पताल के 200 बेड भवन भी पहुंचे। इस बीच ओपीडी में कई चिकित्सक बिना एप्रन के परामर्श ले रहे थे, जिसको लेकर प्राचार्य ने खासी नाराजगी जाहिर की व ओपीडी रजिस्टर नहीं होने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। इस बीच 200 बेड अस्पताल में भी खलबली रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने पैथोलॉजी जाकर हो रही जांचों व मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की मरीजों से ही फीडबैक ली व नए 200 बेड भवन में दवाओं की उपलब्धता, पर्चा काउंटर पर आभा आईडी बनाने में प्रगति व परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में मरीजों का परामर्श लेने के बीच आ पहुंचे, जहां कई चिकित्सक मेडिकल कॉलेज से मिला एप्रन तक नहीं पहने थे व ओपीडी में न ही तो रजिस्टर, न ही दवाओं की रेंज लिस्ट मिली। जिस पर प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने चिकित्सकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी तक दी। इस बीच प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने नेत्र रोग विभाग में चल रही अव्यवस्थाओं पर भी जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस बीच प्राचार्य डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें