फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 25 बीघा गेहूं जलकर नष्ट

Thu, 09 Apr 2015 11:48 PM IST
अमरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धुंधरी में बिजली के तारों की चिंगारी से लगी आग से छह किसानों की 26 बीघा गेहूं की फसल जलकर कर नष्ट हो गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन उससे पहल की किसानों ने इस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी सलीम के खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 11 बजे हवा चलने से आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग में लग गई। आग की लपटें देख गांव वाले मौके पर पहुंचे और इस पर काबू लाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग बुझने तक सलीम का 15 बीघा बद्री प्रसाद का दो बीघा, इब्राहीम का दो बीघा, बड़ेसागर का एक बीघा, जाहिद सैमी का दो बीघा, और मोहम्मद फईम की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें