केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या कराई गई है।
स्वास्थ्य विभाग में गत वर्ष संविदा नियुक्तियों को लेकर तत्कालीन सीएमओ और नेशनल हेल्थ मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) के बीच आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे।
तत्कालीन सीएमओ ने शासन को पत्र भेजकर डीपीएम पर दबाव डालकर कुछ अभ्यर्थियों का चयन कराने समेत विभिन्न आरोप लगाए थे। तत्कालीन सीएमओ पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देना का भी आरोप लगाया था। हालांकि इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इधर डीपीएम सर्वेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री व जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की अध्यक्ष मेनका संजय गांधी को पत्र भेजकर संविदा भर्तियों में हुए घोटाले की जानकारी दी। साथ ही इसमें शामिल लोगों से जानमाल का खतरा होने की संभावना जताई थी।
इस पर केंद्रीय मंत्री ने एसपी को पत्र भेजकर सीएमओ कार्यालय में दो पुलिसकर्मी तैनात कराने और डीपीएम और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय मंत्री के निर्देश के बाद एसपी ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।