क्षेत्र के गांव धुंधरी में बिजली के तारों की चिंगारी से लगी आग से छह
किसानों की 26 बीघा गेहूं की फसल जलकर कर नष्ट हो गई। आग की सूचना पर फायर
ब्रिगेड पहुंची लेकिन उससे पहल की किसानों ने इस पर काबू पा लिया।
थाना
क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी सलीम के खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के
तार बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 11 बजे हवा चलने से आपस में टकरा गए। इससे
निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग में लग गई। आग की लपटें देख गांव
वाले मौके पर पहुंचे और इस पर काबू लाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग
बुझने तक सलीम का 15 बीघा बद्री प्रसाद का दो बीघा, इब्राहीम का दो बीघा,
बड़ेसागर का एक बीघा, जाहिद सैमी का दो बीघा, और मोहम्मद फईम की एक बीघा
गेहूं की फसल जल गई। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची
लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा सका था।