फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाहवाई साबित हुआ पॉलिथीन पर प्रतिबंध, धड़ल्ले से बाजार में हो रहा व्यापार

विज्ञापन
शहर की नींबू मंडी में पॉलिथीन में फल बेंचता दुकानदार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रशासन की ओर से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया गया। व्यापारियों के साथ प्रशासनिक अफसरों ने बैठक कर पॉलिथीन बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। लेकिन इसका असर नहीं हुआ। सिंगल यूज प्लास्टिक का बाजार में चलन अब भी जारी है। मंगलवार को बाजार की पड़ताल की गई तो सब्जी की दुकानों और फलों के ठेलों पर पॉलिथीन देखी गई।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पास लगने वाले मंगल बाजार में पॉलिथीन अधिकांश दुकानों पर दिखाई दी। पॉपकॉर्न वाला खुलेआम पॉलिथीन में पॉपकॉर्न पैक कर रहा था। नींबू मंडी में फलों की दुकान पर लोग पॉलिथीन में ही फल लेकर दिखाई दिए।
दिखावे तक सीमित रहा अभियान
शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलिथीन को एकत्रित करने का अभियान चलाया गया। लोगों को शपथ दिलाई गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया। मगर यह अभियान सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गया।
विज्ञापन

तीन दिन का समय मांगा था, आठ दिन बाद भी ध्यान नहीं
चार जुलाई को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों के साथ्ज्ञ सिटी मजिस्ट्रेट ने बैठक की थी। व्यापारी नेताओं ने पॉलिथीन का स्टॉक लौटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा था कि तीन दिन बाद पॉलिथीन कहीं जब्त की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। मगर अब एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया, प्रशासन को ध्यान ही नहीं है।
दुकानदारों को समय दिया गया था। जो पूरा हो गया है। अब सिटी मजिस्टेट के निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पहले भी जागरूक कर लोगों से पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर अपील की गई थी। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगर पालिका
पॉलिथीन को लेकर नगरपालिका प्रशासन का ओर से कार्रवाई की जानी है। कार्रवाई को लेकर शीघ्र ही पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। -राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें