फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिप्टी रेंजर ने स्पष्टीकरण देकर स्वयं को बताया निर्दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार ने रेंजर रोहित जोशी को दिए गए स्पष्टीकरण में कहा है कि वायरल वीडियो में वह जो नोट गिन रहे हैं, वे वह उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निकाले हैं। छवि खराब करने के लिए वीडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डिप्टी रेंजर नोटों की गड्डी बड़ी तेजी से गिनते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि डिप्टी रेंजर कहां नोटों की गड्डी गिन रहे हैं। वीडियो वायरल करने वालों ने उच्चाधिकारियों को ट्वीट भी किया था। मामला संज्ञान में आते ही रेंजर ने डिप्टी रेंजर से स्पष्टीकरण मांगा था। रेंजर ने बताया कि डिप्टी रेंजर का स्पष्टीकरण मिल गया है। उनके स्पष्टीकरण का परीक्षण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें