फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उप निदेशक ने चंदिया हजारा में देखी साफ-सफाई

विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप शारदा नदी तट पर समस्या की जानकारी लेते उपनिदेशक विक्रम कुमार।स्रोत:ग्
विज्ञापन
पूरनपुर। उप निदेशक जल एवं स्वच्छता विक्रम कुमार ने गांव चंदिया हजारा पहुंचकर साफ-सफाई का निरीक्षण किया। शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों ने शारदा नदी की बाढ़ और गांव में साढ़े तीन साल पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदकर डाली गई सड़कों की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू और गांव के लोगों ने बताया कि सबसे विकराल समस्या शारदा नदी की बाढ़ है। पिछले साल 265 एकड़ जमीन पर लहलहाती फसलें नदी में समा गईं थी। लोगों को मुआवजा अब तक नहीं मिला। नदी मेंं समाई जमीन के बदले जमीन नहीं मिल सकी।
बताया कि बाढ़ और कटान से क्षेत्र को बचाने को 20 करोड़ रुपये की लागत से काम भी हुए। मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। नदी का रुख बदल गया है। अबकी बार बाढ़ में भारी तबाही होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा भूमिगत पाइप डालने के लिए गांव की खोदी गई सड़कों को अब तक ठीक न करने, वाटर टैंक न बनने, पेयजल आपूर्ति शुरू न होने की जानकारी दी गई। बाढ़ की समस्या पर उप निदेशक ग्रामीणों के साथ शारदा नदी की तट पर भी पहुंचे। उन्होंने दोनों समस्याओं को शासन स्तर पर उठाकर उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें