पूरनपुर/बिलसंडा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार को बीसलपुर और पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए जीत के समीकरण साधने आ रहे हैं। वह पूरनपुर के अलावा बिलसंडा में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एसपी दिनेश कुमार पी ने पूरनपुर में हेलिपैड स्थल और सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया।
मंगलवार सुबह 11:25 बजे लखनऊ से हेलिकाप्टर से उप मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे पूरनपुर नगर में असम हाईवे के खुटार चौराहा के समीप एक प्लाट में पहुंचेंगे। यहां से कोतवाली रोड स्थित एक बरात घर पहुंचकर प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपरान्ह सवा दो बजे हेलिकाप्टर से बीसलपुर के बिलसंडा को रवाना होंगे। यहां गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में मतदाता को संबोधित करेंगे। नगर की मेन मार्केट में निकलते हुए डोर टू डोर वोट अपील करेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामलीला ग्राउंड में सोमवार को हैलिपैड बनाया गया। मैदान के पानी को निकालने में काफी मशक्कत रही।
डिप्टी सीएम की सुरक्षा को चप्पे-चप्पे में रहेगी सुरक्षा
पूरनपुर। डिप्टी सीएम के नगर में आगमन को उनकी सुरक्षा व्यवस्था में तीन सीओ, छह इंस्पेक्टर, 25 दरोगा, पौने दो सौ कांस्टेबिल, पीएसी, महिला कांस्टेबिल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस भी नगर में तैनात रहेगी।