फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नीलामी होने से डिपो में कम हो गईं छह बसें, संचालन होगा प्रभावित

Sun, 26 Jul 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नीलामी होने से डिपो में करीब छह बसों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में स्थानीय मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं डिपो से बसों के नीलाम होने के बाद विभागीय स्तर से नई बसों के लिए पत्राचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 111 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। जबकि स्थानीय मार्गाें पर बसों की संख्या काफी कम है। ऐसे में इन मार्गाें पर डग्गामार वाहन चालक हावी हैं। वहीं समय सीमा पर किलोमीटर पूरी कर चुकी करीब छह बसों को नीलाम करते हुए उन्हें मुख्यालय भेज दिया है।
ऐसे में बीसलपुर मार्ग पर संचालित आठ, पूरनपुर की ओर से संचालित दस और टनकपुर मार्ग पर संचालित चार बसों में-से दो-दो बसें कम कर दी गईं हैं। बीसलपुर मार्ग पर छह, पूरनपुर पर आठ और टनकपुर मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जाएगा। इससे इन मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बसों की नीलामी होने के साथ ही विभागीय स्तर से नए बसों डिमांड भी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जिससे इन मार्गाें का संचालन सही से हो सके। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि समय सीमा पूरी कर चुकी करीब छह बसों को नीलाम कर मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही डिपो पर नई बसें आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें