पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में क्रिकेट कोच की तैनाती के बाद खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास शुरू हो गया है। पहले से तैयार मैदान पर अब बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोच के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तय समय पर अभ्यास कर रहे हैं।
गांधी स्टेडियम में क्रिकेट कोच के रूप में पवन कुमार की तैनाती के बाद प्रशिक्षण गतिविधियां गति पकड़ने लगी हैं। कोच प्रतिदिन करीब ढाई घंटे खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। इसमें तकनीकी सुधार, फिटनेस और खेल कौशल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेडियम में अब तक 50 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है और नियमित रूप से अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। कोच की देखरेख में खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इससे उनके प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि क्रिकेट प्रशिक्षण को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है और खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
प्रति खिलाड़ी 160 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित
उन्होंने बताया कि स्टेडियम में प्रति खिलाड़ी 160 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे खेल से जुड़ सकें। कोच की तैनाती से स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है। संवाद
युवकों में उत्साह
क्रिकेट कोच की तैनाती से युवकों में उत्साह है। वे रोज यहां आकर पूछताछ कर रहे हैं। प्रशिक्षण लेने के लिए जानकारी कर रहे हैं।