फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर प्रेरकों ने दिया धरना

Mon, 07 Dec 2015 10:24 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेरक एकता कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रेरकों ने 13 माह का बकाया मानदेय न मिलने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। फिर बीएसए को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में प्रेरकों ने 13 माह से मानदेय न मिलने के विरोध में सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में धरना दिया। धरने में बरेली जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेरकों का उत्पीड़न बंद न होने पर आंदोलन किया जाएगा। यदि खाते में शासन द्वारा भेजी गई धनराशि मानदेय के रूप में बांट दी जाती तो विकासखंड स्तर का खाता शून्य नहीं होता। अब खाते शून्य स्तर पर न होने पर निदेशालय से धनराशि नहीं भेजी जाएगी। जिससे मानदेय की समस्या और भी बढ़ सकती है। इस दौरान बीएसए को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा गया। इसमें 13 माह के बकाया मानदेय को दिलाने व प्रत्येक विकासखंड स्तर पर मानदेय खाता शून्य कराने की मांग की गई। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष बरेली आशादेवी गंगवार, मनोज कुमारी, अजय जौहरी, जितेंद्र गंगवार, पिंकी रानी, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें