पंचायत चुनाव के चौथे चरण को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं आबकारी व एसएसबी ने सोमवार को उत्तराखंड सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की।
पूरनपुर ब्लाक में नौ दिसंबर को होने वाले अंतिम चरण के पंचायत चुनाव के चलते एसएसबी की बीओपी चौकियों द्वारा सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बिना चेकिंग किए किसी वाहन को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। इधर सोमवार को आबकारी निरीक्षक ओमकार सिंह व नगरियाकट सीमा चौकी के प्रभारी भगवान प्रसाद के नेतृत्व में उत्तराखंड से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। आबकारी निरीक्षक व एसएसबी प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध लोगों के अलावा विशेष रूप से उत्तराखंड से आने वाली शराब की चेकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। माधोटांडा की मैनाकोट चौकी पुलिस ने आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में मैनाकोट सीमा पर उत्तराखंड से आने वाले वाहनों की चेकिंग की।