दोपहर बाद कुछ वकीलों ने व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का पुतला भी फूंका।
संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने कहा कि लखनऊ में वकीलों की जगह पर व्यापारी नेता जबरन कब्जा करना चाहते थे।
विरोध करने पर अधिवक्ताओें पर झूठी रिपोर्ट लिखा दी गई। अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने मांग की कि लखनऊ के वकीलों पर दर्ज झूठी रिपोर्ट निरस्त की जाए।
इस मौके पर अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्रा, राजकमल राजन, हेमंत मिश्रा, अविनाश मिश्रा, लालमन वर्मा, एमएल शर्मा, रामऔतार रस्तोगी, आनंद मिश्रा, वृंदावन मौर्य, वीरेंद्र सक्सेना, अरुण मिश्रा, महेश शर्मा, ओमकार गुप्ता, बाबूराम सागर, बाबूराम शर्मा शामिल रहे।