फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

Thu, 18 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में निकली धूप भी बेसर साबित हुई। शाम चार बजते ही शहर कोहरे की घनी चादर में लिपट गया। ट्रेनों और बस चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम दिन ब दिन करवट ले रहा है। गुरुवार सुबह पूरा शहर कोहरे की घनी चादर में लिपटा दिखाई दिया। दिन का अधिकतम तापमान 16.05 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर मेें हल्की धूप निकलने से लोगों को मामूली राहत मिली, लेकिन यह राहत महज कुछ मिनट ही मिली। शाम चार बजते ही कोहरे ने शहर को एक बार फिर से अपने आगोश में ले लिया। शाम होते ही शीत लहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया। कोहरे के चलते सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही।
बीसलपुर। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहने और धूप न निकलने के कारण मौसम काफी ज्यादा ठंडा रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त रहा। कड़ाके की सर्दी के कारण बाजारों, बैंक शाखाओं, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, ट्रेनों और बसों में काफी कम भीड़ दिखाई दी। बेतहाशा सर्दी के कारण वृद्धों और बच्चों को काफी दिक्कत हुई। अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे। जरूरी कार्य वाले लोग ही घरों से बाहर निकले। दुकानों, सरकारी कार्यालयों और बैंक शाखाओं में लोग हीटर तापते दिखे। नगर पालिका परिषद द्वारा सार्वजनिक अलाव न लगवाए जाने से लोगों में पालिका के प्रति काफी रोष देखा गया। हाड़ तोड़ सर्दी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की साप्ताहिक हाटें और पशु बाजार भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में गुरुवार को शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। अपरान्ह करीब बारह बजे सूर्यदेव के दर्शन कुछ देर को हुए। इसके बाद कोहरा छाने लगा। शाम को पांच बजे तक भीषण कोहरा से बाजार में सन्नाटा छा गया। भीषण ठंड पर लोग घरों में दुबकने लगे। कई स्थानों पर दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर आग जलाकर तापते देखे गए। शाम को घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को खासी असुविधा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें