फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शनों के नाम रहा शुक्रवार

Fri, 15 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छठे दिन भी जारी रहा कार्यबहिष्कार दिया धरना
बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में लेखाधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट को खारिज कराने की मांग को लेकर दस मई को बीएसए कार्यालय में कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। इधर शुक्र्रवार को भी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। धरनास्थल पर सभा हुई। सभा में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यदि 16 मई तक दर्ज रिपोर्ट को खारिज नहीं किया गया तो 17 मई से भूखहड़ताल की जाएगी। इधर धरनास्थल पर छठे नि भी कोई अधिकारी के न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर मंत्री भगवान सिंह, नजाकत खां, राकेश पटेल, सौरभ सक्ेसना, ठाकुरदास, विश्वनाथ कुशवाहा, उमेश गंगवार, हशमुद्दीन खां, चंद्रमोहन गंगवार, संजय गंगवार, अजय पाल सिंह, तोताराम आदि शामिल रहे।

मांगों को लेकर प्रेरकों ने दिया धरना
आदर्श लोक शिक्षाप्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के तमाम प्रेरकों ने भी बीएसए कार्यालय में नवीनीकरण का लिखित आदेश जारी करने, मानदेय व प्रशिक्षण दिलाने आदि की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरिनंदन गंगवार ने कहा कि प्रेरकों की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है। अभी तक प्रेरकों को प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तय हुआ कि यदि समस्याआें का निस्तारण नहीं किया गया तो 19 मई को बीसलपुर में होने वाले तहसील दिवस में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, दीनदयाल, ढाकनलाल, नरेश गंगवार, रेखादेवी, निर्मला मौर्य, मीना, उमेशचंद्र, रामकुमार, द्रोपदी, सुमन, हेमावती, वीरपाल, गंगाप्रकाश आदि प्रेरक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र न मिलने पर शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में द्वितीय बैच के तमाम शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय में एकत्र हुए। शिक्षामित्रों का कहना था कि उन्हें बीएसए ने नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया था। शिक्षामित्रों ने नियुक्ति पत्र न मिलने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने गुमराह करने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालाेें में हरीश कुमार, सुरेश राठौर, कमलेश, रुपचंद, हरमीत, सावित्री, ताबिल, निर्मल, धर्मेंद्र, राम सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें