शुक्रवार को मरौरी ब्लाक गेट पर तमाम राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता एकत्र हुए और सप्लाई विभाग पर रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सप्लाई विभाग में रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अपनी मांगों को लेकर दो दिनों से नेहरू पार्क में गांव गौहनिया के भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से कोई अधिकारी वार्ता करने नहीं आया और न ही समस्या का समाधान किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रिश्वत खोर और भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही और अनशकारियों की बात नहीं मानी गई तो वे लोग रणनीति बनाकर उग्र आंदोलन करेंगें। पुतला फूंकने वालों मे जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां, नगराध्यक्ष हरीराम शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे।