फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एओ को ट्रेजरी से उठा ले गए शिक्षक

Wed, 07 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता और तमाम शिक्षक बुधवार को जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए तथा वहीं लंबित मांगों को लेकर धरना देना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि एओ ने शासनादेश के मुताबिक कभी भी माह की पहली तारीख को वेतन निर्गत नहीं किया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलामंत्री उमेश गंगवार व ब्लाक अध्यक्ष मियां मोहम्मद मनाजिर ने एओ पर झूठ बोलने व गुमराह करने का आरोप लगाया। बाद में शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकरलंबित एरियर का भुगतान कराने, नवनियुक्त शिक्षकों की पदोन्नति, लंबित बिलों का भुगतान, 17140 वेतनमान का लाभ देने की मांग की। बीएसए अंबरीष यादव ने शिक्षकों को लंबित मांगों में कुछ समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। धरने पर बैठने वालों में मोहम्मद अकरम, पवन सिन्हा, चंद्रमोहन गंगवार, अंकित भारती, दयाशंकर, तारीक खान, सखावत हुसैन, रियासत हुसैन, अतहर खां, इंद्रपाल, रेशमा, अनीता तिवारी, अल्पना समेत पांच सौ शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखाड़ा बना धरना स्थल
धरने के दौरान बुधवार को जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। एक निलंबित शिक्षक ने एक शिक्षक नेता पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए उनके हाथ से माइक छीन लिया। वहीं एक शिक्षक नेता द्वारा चुनाव की बात करने पर शिक्षकों ने शोर शराबा कर उन्हें राजनीति न करने की नसीहत दे डाली।

एओ को जबरन धरनास्थल लेकर पहुंचे शिक्षक
धरने के दौरान कुछ शिक्षक नेताओं को एओ के कोषागार में होने की सूचना मिली। कोषागार पहुंचे शिक्षक नेताओं ने उन्हें जबरिया से अपने निजी वाहन में बैठाकर धरनास्थल पहुंचे। गुस्साए शिक्षकों ने एओ को जमकर खरीखोटी सुनाई। धक्का-मुक्की की और लंबित समस्याओं पर जवाब मांगा। एओ ने दिसंबर माह का वेतन आठ जनवरी तक देने व लंबित बिलों को भुगतान 20 जनवरी तक कराने की बात कही। शिक्षक नेताओं ने तब उन्हें छोड़ा तथा वादा खिलाफी करने पर 25 जनवरी को पुन: धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें