फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते अखिल भारतीय किसान महासभा, खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यक
विज्ञापन
जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिए
विज्ञापन




पूरनपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा, खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, आशा कार्यकर्ताओं ने मजदूर किसान संगठनों की ओर से घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को दिए।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप से शुरू हुआ जूलूस शेरपुर रोड, स्टेशन रोड होते हुए तहसील में पहुंचा। यहां हुई सभा में किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम ने कहा कि 29 साल पुराने श्रम कानूनों को बदल कर लाए गए नए चार श्रम कोड मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाने के लिए हैं। काम के घंटों को बढ़ाने और न्यूनतम वेतन मालिकों की ओर से तय करने की छूट देकर मजदूरों के साथ अन्याय किया है। सभा में आशा कार्यकर्ता यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष राखी देवी ने कहा कि कम से कम 21 हजार वेतन दिया जाए। सईद खां, देवीदयाल, आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष इदरीशन आदि ने विचार रखे। सभा के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित अलग-अलग दो ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाने वाले मजदूर विरोधी चारों श्रम कोड को वापस कराने, पुरने मजदूर हितैषी श्रम कानूनों को बहाल कराने, ग्रामीण मजदूरों को काम की गारंटी देने वाले मनरेगा कानून को बदलकर बनाए गए विकसित भारत ग्राम जी कानून को रद्द कराने, बिजली का निजीकरण रोकने, स्मार्ट मीटर की योजना वापस कराने, तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल किनारे तार फेंसिंग कराने, शारदा नदी से बाढ़-कटान की बर्बादी को रोकने के लिए नदी के दोनों ओर तटबंध बनवाने आदि की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें