प्रदर्शनकारियों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
शहर के मोहल्ला जोशीटोला के कुछ हिस्से में पिछले लंबे अरसे से बिजली व्यवस्था बांस बल्लियों के सहारे चल रही है। झूलते बिजली तारों से आए दिन दुघर्टनाएं भी हो रही हैं। उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत अधिकारियों व नगर पालिका सदस्य से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर, रविवार को बिजली अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने मोहल्ले में ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में तुलाराम, सचिन कश्यप, साधना शर्मा, चित्रा, मीनाक्षी, रुबी, रामप्रकाश, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, वचनी, सरोज, धर्मेंद्र कुमार, राम सिंह, मीरा, राहुल आदि शामिल रहे।