फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने तक लखनऊ में  धरना देंगे आंगनबाड़ी वर्कर

Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेहरू पाक में बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर सहायिका संघ की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। आंगनबाड़ी वर्कर ने पहली सितंबर से लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया और कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को नेहरू पार्क में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वीरबाला ने कहा कि राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर ने आठ अगस्त से 18 अगस्त तक लखनऊ में भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार ने आश्वासन के बाद एक बार फिर उन्हें धोखा दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर अब एक बार पुन: आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। इसके तहत पहली सितंबर से लखनऊ में धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी करती तब तक हम लोग लखनऊ के इंदिरा भवन में आंदोलन करेंगी और मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन करेंगे। जिला प्रभारी हरीश कुमार ने भी पहली सितंबर से लखनऊ में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। बैठक का संचालन रीमा देवी ने किया। इस मौके पर निर्मल कौर, इजहार खां, विमल देवी, दीपा रावत, रानी, हृदय वर्मा, रेखा रानी, अमिता गंगवार, शोभा राठौर, श्यामा देवी, गीता देवी, गोदावरी, मुनेंद्र कौर, शशि बाला, सुमन, रेखा गंगवार, किरन देवी, संजू देवी सहित कई आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें