फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सराफा व्यापारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव भगवतीपुर की एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जेवर हड़पने वाले सराफा व्यापारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया कि उसने 25 नवंबर 2023 को बीसलपुर नगर के एक सराफा व्यापारी की दुकान पर अपना कुछ जेवर गिरवी रखा था। वह 29 जून 2024 को अपना जेवर छुड़ाने आई। इस दौरान सराफा व्यापारी को रसीद भी दिखाई। सराफ ने कह दिया कि जेवर काफी समय पहले कुछ लोग छुड़ा ले गए हैं। गीता देवी ने इस बात का विरोध किया तो सराफा व्यापारी ने उससे गाली-गलौज की और दोबारा दुकान पर आने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की नामजद तहरीर उसी दिन कोतवाली में दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पत्र में अब सराफा व्यापारी के नाम का उल्लेख करते हुए उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें