फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे को पीलीभीत में शामिल करने की मांग

Wed, 20 Aug 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखकर गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे को पीलीभीत में शामिल कराए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग को पीलीभीत से हटाए जाने का निर्णय गलत है।
विज्ञापन

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे 700 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है। पुराने प्रस्ताव में यह मार्ग गोरखपुर से शुरू होकर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ होते हुए शामली में समाप्त होने वाला था। अब इस प्रस्ताव में संशोधन किया गया है। नए मार्ग के अनुसार, अब यह एक्सप्रेसवे सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर और मुरादाबाद से होते हुए शामली तक जाएगा। जिससे पीलीभीत इस महत्वपूर्ण परियोजना से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें