फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानक के अनुरूप स्टॉफ तैनात कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव काजरबोझी निवासी देवेंद्र कुमार गंगवार ने जिला सहायक निबंधक प्रदीप कुमार सिंह को पत्र भेजकर गांव की सहकारी समिति में मानक के अनुरूप स्टॉफ तैनात कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि उनके गांव की सहकारी समिति में स्टॉफ के नाम पर कोई भी कर्मचारी नहीं है। विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के क्रम में रामनगर सहकारी समिति के सचिव श्रीकांत को गांव की समिति का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा है। नियमानुसार समिति में मानक के अनुरूप स्टॉफ तैनात होना चाहिए। मानक के अनुरूप स्टॉफ तैनात न होने के कारण समिति नियमित रूप से नहीं खुल पाती है। इस वजह से समिति से जुड़े किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें