फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कई साल से सेवा कर रहे सीजनल कर्मियों को स्थायी करने की मांग

विज्ञापन
गन्ना राज्यमंत्री कौ ज्ञापन देते कर्मचारी। स्रोत संगठन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। गन्ना समितियों में वर्षों से कार्यरत सीजनल कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश गन्ना समिति कर्मचारी संघ ने रविवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार को ज्ञापन दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी राज्यमंत्री के संजय रॉयल पार्क स्थित आवास पर जनता दर्शन के दौरान पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद कर्मचारियों को स्थायी सेवा का लाभ नहीं मिलना उनके हितों पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। संघ ने सीजनल कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में संघ के विजयपाल सिंह, सतेंद्रपाल, महामंत्री प्रवीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें