फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 तक वितरित करें शत प्रतिशत गेहूं बीज

Thu, 05 Nov 2015 11:12 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर ने सहकारी समिति के सचिवों की बैठक लेकर गेहूं बीज वितरण की समीक्षा और 20 नवंबर तक शत प्रतिशत बीज वितरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुपस्थित रहने पर नौ सचिवों का स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

पीसीएफ कार्यालय में हुई बैठक में एआर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के आधार पर इच्छुक किसानों को गेहूं बीज वितरित किया जाना है। इसमें अब तक जिन समितियों पर बीज वितरण कम हुआ है उनमें तेजी लाई जाए।
एआर ने सभी समिति सचिवों से लक्ष्य के अनुरूप 20 नवंबर तक शत प्रतिशत गेहूं बीज वितरण करने के निर्देश दिए साथ ही बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। सचिव चेक लगाकर डिमांड प्रस्तुत कर सकते हैं। जिन समितियों के चेक प्राप्त हो गए हैं, उन्हें जल्द खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नौ समिति सचिव अनुपस्थित पाए गए इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी अनुपस्थित सचिवों का स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में पीसीएफ प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला, सहकारी बैंक के उपप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर अरेंद्र सिंह सहित सचिव मौजूद रहे।

15 तक पंजीकरण करा लें किसान
एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर ने कहा कि पंजीकरण होने के बाद ही किसानों को गेहूं का बीज दिया जाना है। यदि किसी किसान का पंजीकरण नहीं हुआ है तो शासन नेे पंजीकरण की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। किसान पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें