फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने किया  टाइगर रिजर्व का मुआयना

Thu, 02 Jun 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली से फारेस्ट सर्टिफिटाइजेशन की टीम ने टाइगर रिजर्व एवं इसके बाहर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कर्नाटक के रिटायर पीसीसीएफ एके वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम बृहस्पतिवार को वापस हो गई।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में चल रहे कार्य एवं बाघ संरक्षण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने दिल्ली की चार सदस्यीय टीम दो दिन पूर्व पीलीभीत पहुंची थी। टीम ने डीएफओ कैलाश प्रकाश के साथ सभी रेंजों का भ्रमण किया और जंगल में खोदे गए तालाब, पौधरोपण के लिए तैयार हो रहे गड्ढों का स्थलीय निरीक्षण किया। बराही और हरीपुर में रात्रि विश्राम कर रात की गतिविधियों को परखा। बृृहस्पतिवार को टीम ने जंगल से बाहर सामाजिक वानिकी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने को चल रही तैयारियों की जानकारी ली और इसके लिए तैयार की गई पौधा शालाओं का निरीक्षण किया और खोदे गए गड्ढ़े भी देखे। दोपहर को पूरनपुर क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई। उनके साथ लखीमपुर के डीएलएम वी प्रसाद, सामाजिक वानिकी के डीएफओ कैलाश प्रकाश सहित कई अधिकारी थे।
पूरनपुर। कर्नाटक के सेवानिवृत्त पीसीसीएफ एके वर्मा ने टाइगर रिजर्व, सामाजिक वानिकी कार्यालय, डिपो और नर्सरी का निरीक्षण किया। सामाजिक वानिकी के रेंजर हसीन अहमद ने बताया कि कर्नाटक के प्रमुख वन संरक्षक ने तीन दिवसीय भ्रमण में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें