फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ  ग्रामीणों का प्रदर्शन,नारेबाजी

Thu, 02 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
नौ दिन बाद भी आंधी से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल का सुधार न होने पर चिड़ियादाह के ग्रामीणों में आक्रोश है। विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए एकत्र गांव वालों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया, जिसमें विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि तेईस मई को आंधी आने के बाद जगह-जगह पेड़ टूटकर गिरे थे, जिसमें गांव में लगे बिजली विभाग के चार खंभे टूटकर गिर गए हैं। इसके बाद से पूरे गांव की बिजली गुल है। इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों से लेकर अफसरों तक की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। लोगों के सामने बिजली न होने से तमाम दिक्कतें आ रही हैं। यह भी आरोप लगाया कि गांव का लाइनमैन तक खराब हुए पोलों को देखने नहीं आया। लापरवाही की इंतहा है कि आंधी के बाद से अब तक टूटे विद्युत पोल और पेड़ ऐसे ही पड़े हुए हैं। आए दिन गांव में बिजली को लेकर किल्लत रहती है, पर समाधान नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद इमरान, राशिद, कमर अंसारी, आशिक अंसारी, शरीफ अहमद, अमीर अहमद, मोहम्मद वाकिल, फुरकान, अब्दुल वहीद, जीशान अंसारी, शान मोहम्मद, गुलहसन, राशिद, अकील आदि ग्रामीण शामिल रहे। 

शेड्यूल के मुताबिक बिजली की मांग, प्रदर्शन 
जहानाबाद। कस्बे के लोगों ने बिजली की अघोषित कटौती से नाराज होकर प्रदर्शन किया। जिसमें विभागीय अधिकारियों से शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई देने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगतार तीन से चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे व्यवसाय ठप पड़ गए है और घरेलू जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि बिजली की अघोषित कटौती की समस्या का समाधान किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में इमरान नूर खां, फुरकान मिर्जा, शकील खान, रईस मंसूरी, नईम, कलीम, बबलू, आसिफ अली आदि है। 
विज्ञापन


24 घंटे में कंट्रोल रूम को मिला बेहतर परिणाम
पीलीभीत। बिजली विभाग की ओर से बुधवार को एक कंट्रोल रूम नंबर (9415901756) जारी किया गया था। इस पर काल कर उपभोक्ता बिजली आने जाने के समय का पता कर सकते हैं। इसको चौबीस घंटे सुचारू रखने के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुविधा को एक दिन पूरा होने पर पब्लिक को बेहतर परिणाम मिला है। लोगों को बिजली न सही, पर उसके आने जाने के समय की जानकारी मिल पा रही है।

शिव सैनिकों ने किया बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
बीसलपुर। शिव सैनिकों ने बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर उपकेंद्र परिसर में विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 
शिवसेना के तमाम कार्यकर्ता गुरुवार को बिजली उपकेंद्र पहुंचे और विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि विभागीय अनदेखी के चलते क्षेत्र में बेतहाशा अघोषित कटौती की जा रही है। कई गांवों में ट्रांसफार्मर फुंके हैं। पोल और तार टूटे पड़े हैं। शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन के बाद बाद शिवसैनिकों ने एसडीओ आनंद बाबू को अधिशासी अभियंता के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि छह जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सात जून से बिजली उपकेंद्र परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। शिवसेना के जिला सचिव अजय गुप्ता, नगर प्रमुख गौरव मिश्र, उपप्रमुख शिवम शुक्ला, नगर सचिव संजय गंगवार, सुनील सक्सेना, मिथुन शर्मा, शिवांक दुबे, तहसील प्रभारी शिवम सक्सेना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें