जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर सेहत महकमे ने अलर्ट जारी जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की है। वहीं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है लेकिन स्वाइन फ्लू से बचाव के सारे इंतजाम हवा हवाई ही नजर आ रहे हैं।
जिले में स्वाइन फ्लू से निपटने को जिला अस्पताल में छह बेड का एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। महकमे द्वारा पांच किटें भी मंगाकर रख ली गई है। हालांकि इस वार्ड में अभी तक खांसी जुकाम की शिकायत होने पर अमरिया क्षेत्र के एक ही परिवार पांच लोगों को भर्ती किया गया था, लेकिन इन सभी में स्वाइन फ्लू का कोई लक्ष्ण न मिलने पर उनका सैंपल नहीं लिया गया था।
000
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से संबंधित सूचना या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 जारी किया है। जो लखनऊ मुख्यालय से जुड़ा हुआ है।
000
सीएमओ डॉ. ओम चौहान ने बताया कि महिला के परिवार ने जिला अस्पताल व
स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना नहीं दी थी। महिला की तबियत बिगड़ने पर सीधे
बरेली व दिल्ली ले गए थे।
000
स्वाइन फ्लू को लेकर एक महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। विभाग द्वारा स्वाइन फ्लू से निपटने को पूर्व में ही सारे इंतजाम पूरे किया जा चुके हैं। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा चुका है। चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी निगाह रखने को कहा गया है।
डॉ. ओम चौहान, प्रभारी सीएमओ