फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसी घनघोर घटाएं

Sat, 16 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शनिवार शाम को अचानक हुई बारिश ने बढाई ठंडक
विज्ञापन

जलभराव बना परेशानी, नगर पालिका के दावों की खुली पोल
 उमस के बाद शाम को अचानक शुरू हुई बारिश ने ठंडक का अहसास कराया। आसमान में घिरी घनघोर घटाएं जमकर बरसी। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं चंद मिनटों में ही सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को खासी दिक्कत का सामाना करना पड़ा। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह तड़के बारिश के बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। जिससे पूरे दिन लोग गर्मी से राहत पाने की जुगत में लगे रहे। शाम को अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं शुरू हो गई। जिससे लोगों को पहले से ही बारिश का आभास हो गया था। कुछ ही देर में तेज बारिश होने लगी। बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी। जिससे गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को निजात मिली, लेकिन राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई। बारिश के आधे घंटे के भीतर ही सड़कों पर जलभराव हो गया। गांधी स्टेडियम रोड, अशोक कालोनी, मोहल्ला सुनगढ़ी, आसफजान, डोरीलाल, गोपाल सिंह समेत दर्जलों इलाकों में पानी भरने से आने जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिससे नगर पालिका के दावे भी हवा हवाई साबित हो गए। वहीं तमाम युवा बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकले और जमकर लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें