फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरामद देसी बमों को पटाखा बताया... शांतिभंग में किया चालान

Tue, 04 Jul 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल सीमा से सटे गभिया सहराई गांव के एक घर से 11 देसी बम बरामद होने के मामले में माधोटांडा पुलिस ने खेल कर दिया है। सोमवार को पुलिस ने बमों को पटाखा बताकर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर मामला निपटा दिया। इधर, जंगल से सटे गांव से देसी बम बरामद होने की जानकारी मिलने पर टाइगर रिजर्व के अफसरों ने क्षेत्रीय टीमों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे गभिया सहराई गांव में रविवार सुबह सूचना के बाद रमनगरा पुलिस ने एक ग्रामीण के घर छापा मारा था। इसमें घर से 11 देसी बम मिले थे। पुलिस बरामद बमों के साथ ही आरोपी को पकड़कर थाने ले आई थी। कुछ ही देर में पूरे इलाके में घर से देसी बम मिलने की चर्चा फैल गई। रविवार को पुलिस ने सारा दिन कार्रवाई नहीं की। मामला निपटाने के प्रयास होते रहे।
बरामद हथगोलों का इस्तेमाल वन्यजीवों का शिकार करने में किया जाता है। उनके ऊपर आटे का लेप भी लगा मिला है। इसकी जानकारी के बाद बराही वन रेंज की टीम सक्रिय हो गई है। सोमवार को पुलिस ने मामले में कार्रवाई के नाम पर औपचारिकताएं निभा दी। बरामद बमों को पटाखा बताकर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि छापे में घर से पटाखा मिले थे। आरोपी शराबी है। उसका शांतिभंग में चालान कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें