फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए बुजुर्ग दंपति की मौत, इस हाल में मिले दोनों के शव

Tue, 20 Jan 2026 07:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों रविवार रात कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। इससे आशंका जताई गई है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी में रविवार रात कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दंपती उमाशंकर सक्सेना (98) व उनकी पत्नी कामिनी देवी (78) की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


जनकपुरी निवासी सेवानिवृत्त बीडीओ उमाशंकर सक्सेना व उनकी पत्नी कामिनी देवी रविवार रात अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। सुबह परिजनों ने कमरे से धुआं निकलते देखा तो घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाने पर परिजन पहली मंजिल पर पहुंचे तो उमाशंकर सक्सेना झुलसे पड़े थे, जबकि उनकी पत्नी बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एक बेटा चिकित्सक, दूसरा व्यापारी 
उमाशंकर सक्सेना के चार बेटे थे, जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। जीवित बेटों में आलोक कुमार सक्सेना पेशे से चिकित्सक और नवीन सक्सेना व्यापारी हैं। आलोक सक्सेना ने बताया कि कमरे में वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी। पूरी रात अंगीठी जलने से ऑक्सीजन खत्म हो गई और जहरीली गैस से दम घुटने से दोनों की जान गई है। पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार करने से मामला संदेहास्पद बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रेमनगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को बुजुर्ग दंपती की मौत की जानकारी मिली है। आवास विकास चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। उनके परिवार ने इसे एक इत्तेफाक बताकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया। शवों का अंतिम संस्कार दिन में ही कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें