फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर ले ली चालक की जान

Sun, 02 Aug 2020 11:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के दियोरियाकलां क्षेत्र में इटौरिया महादिया मार्ग पर  शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में बालक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने टाटा मैजिक वाहन के चालक पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ ने चालक को पीट-पीटकर जान से मार डाला। साथ में वाहन में बैठे उसके एक साथी को भी अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

इटौरिया गांव के वेदपाल वर्मा का दस वर्षीय बेटा प्रशांत शाम साढ़े सात बजे सड़क पर साइकिल चलाना सीख रहा था। वह घर से एक किलोमीटर दूर महदखास चौराहा के पास पहुंच गया। 
विज्ञापन


तभी जराकोठी की तरफ से आते टाटा मैजिक वाहन से टकराकर प्रशांत की मौत हो गई। घटना का पता लगने पर जमा हुई भीड़ ने मैजिक चालक, उसके साथी और 50 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने मैजिक चालक समेत दोनों की जमकर पिटाई की। 

चालक पर धारदार हथियार से भी वार किया गया। इसमे मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घटनास्थल से भीड़ चली गई। देर रात सूचना मिलने पर एसपी जयप्रकाश और एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। 

इसके बाद एसपी ने घायल चालक गजरौला के शिवनगर गांव निवासी 28 वर्षीय राम सिंह पुत्र छेदालाल व घायल साथी को जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही राम सिंह ने दम तोड़ दिया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें