फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल के बाहर सड़क पर बेहोश पड़ा मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। रविवार देर शाम बाइक से ससुराल पहुंचा युवक कुछ देर बाद बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उसे पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर, परिवार वालों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगते हुए पत्नी समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूरनपुर के क्षेत्र के खमरिया पट्टी गांव निवासी 27 वर्षीय शांति प्रसाद पुत्र ख्यालीराम की पांच साल पहले माधोटांडा क्षेत्र के गुहाय गांव निवासी माधुरी देवी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी छह माह से अपने मायके में रह रही थी। पत्नी से विवाद पर कोर्ट में वाद दायर किया गया।
रविवार देर शाम करीब छह बजे युवक बाइक से ससुराल आया था। थोड़ी देर बाद वह ससुराल के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिवार वालों का कहना है कि युवक ने मोबाइल से ससुराल के बाहर पड़े होने की जानकारी दी थी। तभी वह वहां पहुंचे और उसे पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उसे गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ख्यालीराम ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे की पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी। फिर वह मायके चली गई। तबसे ससुराल वाले उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रविवार को साजिश के तहत उसके बेटे को बुलाया गया। फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी माधुरी देवी, बहनोई पप्पू, बहन मुन्नी देवी, भाई नन्हे लाल और बाबू राम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत छह नामजद के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। - रामसेवक, इंस्पेक्टर, माधोटांडा कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें