फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: चौथे दिन नहर से बरामद हुआ युवक का शव, प्रेमिका और उसके माता पिता पर हत्या का आरोप

Fri, 14 Jun 2024 02:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

चार दिन से लापता युवक का शुक्रवार को चांदूपुर गांव के निकट हरदोई ब्रांच नहर में शव उतराता मिला। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन से लापता युवक का शुक्रवार को चांदूपुर गांव के निकट हरदोई ब्रांच नहर में शव उतराता मिला। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रेमिका और उसके माता-पिता पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव चंदुइया निवासी कुमारेश मंडल (28) पुत्र सुनील मंडल 11 जून की सुबह से लापता था। कलीनगर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। बाइक के पास में ही मोबाइल और चप्पलें भी मिली। राहगीरों की जानकारी पर परिजन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। नहर में डूबने की आंशका जताकर पुलिस खोजबीन में जुटी थी। शुक्रवार सुबह करीब चार किलोमीटर आगे चांदूपुर गांव की सीमा में युवक का नहर में से शव बरामद किया गया। 

मृतक के भाई संजीत मंडल का कहना है कि कुमारेश गुजरात में कार्य कर रहा था। 10 दिन पूर्व ही घर आया। एक दिन रुकने के बाद वह यह कहकर घर से गया कि युवती और उसके माता-पिता ने शादी को लेकर बातचीत करने के लिए बुलाया है। इसके बाद करीब चार दिन रमनगरा स्थित बहन के घर रुका। 11 जून की रात से लापता हो गया था। परिजनों ने प्रेमिका और उसके माता-पिता पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन युवती पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें