फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर मिला युवक का शव, पिता ने जताई हत्या का आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत। दियोरियां कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमानगंज में सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका होने की ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर आशंका जताई है।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली के गांव रायपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी भगवान दास ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि उसके पुत्र शिवम उर्फ बब्लू का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह फरवरी को युवती के पिता ने शिवम को मेहमानी में बुलाया था। प्रेम प्रसंग के चलते इन लोगों का रात में विवाद हुआ है। सात फरवरी को सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने शिवम का शव बरखिरिया मड़ी के पास आम के पेड़ पर लटके होने की सूचना दी। पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहीं गई है। दियोरिया एसएचओ अचल कुमार के अनुसार युवक का शव फंदे पर लटका मिला होने की सूचना मिली थी। पिता ने विवाद का जिक्र करते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें