फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टिनशेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। ईंटगांव के रहने वाले पिंकू (32) का शव बुधवार की रात टिनशेड में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। युवक का उसकी पत्नी से कोर्ट में भरण-पोषण व घरेलू हिंसा का वाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, वह अवसाद में था।
विज्ञापन


ईंटगांव में बुधवार की रात को पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान ईंटगांव से बमरौली जाने वाले मार्ग पर बनी दुकानों के बाहर टिनशेड में फंदे से एक युवक का शव लटका देखा गया। रात में ही पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ समय के बाद ही मृतक के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि पिंकू की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। घरेलू हिंसा व भरण पोषण का वाद न्यायालय में चल रहा है। इसको लेकर युवक तनाव में रहता था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सही कारण शव की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें