बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड संख्या तीन निवासी मजहर मियां (50) का शव बृहस्पतिवार को छत पर रखे लोहे के गाटर में फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि मजहर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि वह घर में छत पर बने कमरे पर ही रहते थे।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे जब उनकी पुत्री आयरा छत पर पहुंची तो देखा कि पिता का शव लोहे के गाटर में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। चीख-पुकार पर परिवार के भी लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कस्बा पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। संवाद